फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh cm bhupesh baghel meets school boy sahdev song bachpan ka pyar viral on social media

Viral Video: 'बचपन का प्यार' गाने वाले स्कूली छात्र सहदेव से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम, कहा- वाह क्या बात

Wed, 28 Jul 2021 01:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh cm bhupesh baghel meets school boy sahdev song bachpan ka pyar viral on social media
भूपेश बघेल और बचपन का प्यार गाने वाला सहदेव - फोटो : Twitter@Bhupesh baghel

छत्तीसगढ़ का रहने वाला स्कूली छात्र सहदेव जिसका गाना 'बचपन का प्यार' ने उसे रातों-रात इंटरनेट सनसनी बना दिया से अब राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  मिलकर उसकी सफलता पर बधाई दी है। सहदेव का गाना सुनने के बाद सीएम ने उसकी जमकर प्रशंसा की और ट्वीट कर लिखा...वाह।

विज्ञापन


क्लिप में सहदेव को मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के साथ खड़ा देखा जा सकता है। सीएम के अनुरोध पर सहदेव ने एक बार फिर इस गाने को गाकर सुनाया।
 
विज्ञापन



बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव का गाना ‘बचपन का प्यार भूल ना जाना रे’ इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जाने माने सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के गाने को पसंद किया है। जानकारी के अनुसार जब बादशाह ने सहदेव का गाना सुना तो उन्होंने अपने साथ में गाने का सहदेव को ऑफर दे दिया। उन्होंने सहदेव से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और उसे चंडीगढ़ बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहदेव की इस छोटी सी क्लिप में, जिसे इंस्टाग्राम पर 90 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि यह वीडियो दो साल पहले फिल्माया गया था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की जुबान पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed