फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel announced Paddy procurement to begin from 1st November

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से होगी धान की खरीदी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

Wed, 21 Sep 2022 04:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Sep 2022 04:44 AM IST
सार

भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों से सभी धान खरीद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि धान खरीद के दौरान किसानों को कोई समस्या न हो।उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश में किसानों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए अनुमान है कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख को पार कर जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel announced Paddy procurement to begin from 1st November
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और यह 31 अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन


बघेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों से सभी धान खरीद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि धान खरीद के दौरान किसानों को कोई समस्या न हो।उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश में किसानों की संख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए अनुमान है कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख को पार कर जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर सभी धान खरीदी केंद्रों में जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने कहा कि पिछले साल 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 2020-21 में यह संख्या 21.52 लाख थी। विपणन वर्ष 2021-22 में  किसानों की संख्या में विपणन वर्ष 2020-21 की तुलना में 2.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई थी। विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में 16.96 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया था, और 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 24.05 लाख हो गई।

एक अधिकारी ने कहा कि विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों की संख्या 25 लाख को पार करने का अनुमान है और सटीक आंकड़ा 31 अक्तूबर को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा। इसी प्रकार धान का पंजीकृत रकबा भी बीते तीन साल में 25.60 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.26 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस साल पंजीकृत रकबे में और वृद्धि होने की उम्मीद है। राज्य में इस वर्ष धान फसल की बेहतर स्थिति को देखते हुए बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा खरीदी का अनुमान है। राज्य में वर्ष 2018-19 में 80.38 लाख टन, 2019-20 में 83.94 लाख टन, 2020-21 में 92.02 लाख टन तथा 2021-22 में 98 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई थी।


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के मान से नौ से 10 हजार रुपये की ‘इनपुट’ सब्सिडी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed