{"_id":"66922231bb9aa9bebe0ce4b3","slug":"chhattisgarh-cm-and-cabinet-left-for-ayodhya-to-have-darshan-of-lord-ram-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भांचा राम' के दर्शन के लिए ननिहाल से रवाना हुए CM समेत मंत्रिमंडल:शबरी के बेर और इन सामग्रियों को करेंगे भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भांचा राम' के दर्शन के लिए ननिहाल से रवाना हुए CM समेत मंत्रिमंडल:शबरी के बेर और इन सामग्रियों को करेंगे भेंट
Sat, 13 Jul 2024 12:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:14 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए ननिहाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे मंत्रिमंडल रवाना हो गए हैं। इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे।
विज्ञापन
भगवान राम के दर्शन के लिए रवाना हुए पूरे मंत्रिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए ननिहाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे मंत्रिमंडल रवाना हो गए हैं। इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव विशेष विमान से रवाना हुए।
विज्ञापन
अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना के शुभारंभ के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि शीघ्र ही वे कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे। प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।
विज्ञापन