{"_id":"681c607ff79544b1ce0f7721","slug":"chhattisgarh-chief-minister-vishnu-dev-sai-visit-to-kunwarpur-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुंवरपुर दौरा, जन संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुंवरपुर दौरा, जन संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर विशेष जोर
Thu, 08 May 2025 01:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 May 2025 01:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कुंवरपुर दौरा है। जहां उन्होंने जन संवाद और योजनाओं की जमीनी हकीकत पर विशेष जोर दिया है।
विज्ञापन
सीएम विष्णु देव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक भरतपुर सोनहत विधानसभा के कुंवरपुर के माथमौर गांव पहुंचे, जहां उन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कुछ महिलाओं ने पेड़ों से ताजे फूल तोड़कर तात्कालिक रूप से गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस सजीव स्वागत ने गांव की सादगी और मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपनी बात की शुरुआत की, जिससे माहौल देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान से ओतप्रोत हो गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सुझावों को गंभीरता से लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री साय ने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार गांव के नेतृत्व और पंचायत व्यवस्था को कितना सम्मान देती है। यह दौरा प्रदेश सरकार की जन केंद्रित नीति और गांव-गरीब-किसान के हित में प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है।
विज्ञापन