{"_id":"616925c08aff6729554077fb","slug":"chhattisgarh-chief-minister-bhupesh-baghel-will-launch-shri-dhanwantri-dawa-yojana-on-october-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री धन्वंतरी दवा योजना: आधी कीमत पर मिलेंगी दवाइयां, 169 शहरों में खुलेंगे दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री धन्वंतरी दवा योजना: आधी कीमत पर मिलेंगी दवाइयां, 169 शहरों में खुलेंगे दुकान
Fri, 15 Oct 2021 12:24 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:24 PM IST
सार
इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसी दवा दुकानें खोली जाएंगी जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के वास्ते राज्य के 169 शहरों में 188 दवा दुकानों को खोलने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए ‘श्री धन्वंतरी दवा योजना’ शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्तूबर को इस योजना की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान के साथ की जाएगी और शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। आगामी चरण में इन दुकानों से दवाओं को घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान शुरू करने जा रहे हैं। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर (सभी स्वस्थ-सभी सुंदर) की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि श्री धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान संचालकों को दो रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से नगर पालिक निगम द्वारा किराए पर दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं।