फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel says BJP will have to face consequence of destabilising elected government in Maharashtra

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र संकट पर सीएम बघेल ने भाजपा को घेरा, बोले- हार के डर से पैदा कर रहे अस्थिरता

Sat, 25 Jun 2022 06:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Jun 2022 06:27 PM IST
सार

भाजपा पर आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के एमवीए गठबंधन से डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में हार के डर से पार्टी तोड़फोड़ कर रही है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel says BJP will have to face consequence of destabilising elected government in Maharashtra
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सियासी संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए भगवा पार्टी को चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने का परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनावों में हार का डर है, यही वजह है कि वह महाराष्ट्र में सरकार में अस्थिरता पैदा कर रही है। 

विज्ञापन


भाजपा पर लगाए आरोप
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा असहमति का भी सम्मान नहीं करती है। भाजपा का जो विरोध करता है ये उसको कुचलती है और समाप्त करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता देख रही है। पहले शिवसेना के बागी विधायक गुजरात गए और फिर असम गए। इसकी क्या जरूरत थी? उन्हें महाराष्ट्र में रहना चाहिए था और पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का सामना करना चाहिए था। उन्हें लोगों की इच्छा के अनुसार निर्णय लेना चाहिए था। सीएम बघेल ने कहा कि जनता भाजपा पक्ष में नहीं है। महाराष्ट्र के लोग एमवीए के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन से भाजपा को लग रहा डर
भाजपा पर आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के एमवीए गठबंधन से डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में हार के डर से भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। 


गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सियासी खींचातान जारी है। एक तरफ गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो सीएम उद्धव ठाकरे ने भी बगावत करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन की चेतावनी जारी कर दी है। शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे का पक्ष लिया है और वे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed