{"_id":"67cbde4dc6e892d8aa0311dd","slug":"chhattisgarh-chamber-of-commerce-expressed-gratitude-to-cm-vishnudeo-sai-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बजट में ई- वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएम साय का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बजट में ई- वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएम साय का जताया आभार
Sat, 08 Mar 2025 11:36 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने बजट में ई- वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएम साय का जताया आभार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने बजट में ई- वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। सीएम साय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने और 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ करने की घोषणा की है।
अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि ई -वे बिल की लिमिट पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने से बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे व्यापारियों के वेट टैक्स में आउट स्टैंडिंग पच्चीस हजार रुपए तक की राशि माफ करने की घोषणा से पूरे प्रदेश में 66 हजार व्यापारियों को फायदा होगा। इन घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। राज्य सरकार की नीतियों से व्यापार -व्यवसाय के लिए प्रदेश में उत्साहजनक वातावरण बना है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, जीतू दोशी और प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।