{"_id":"64464ceafeb23dd958013fe4","slug":"chhattisgarh-cabinet-minister-shivdahariya-comment-on-om-mathur-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे पर कांग्रेस का तंज: मंत्री शिव डहरिया बोले- बस्तर की चिंता न करे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के दौरे पर कांग्रेस का तंज: मंत्री शिव डहरिया बोले- बस्तर की चिंता न करे भाजपा
Mon, 24 Apr 2023 03:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 24 अप्रैल से 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज सोमवार को ओम माथुर बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को बस्तर में ध्यान केंद्रित करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्री शिव डहरिया, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 24 अप्रैल से 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज सोमवार को ओम माथुर बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को बस्तर में ध्यान केंद्रित करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। बस्तर को लेकर बीजेपी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री डहरिया ने कहा कि आदिवासी समाज को पता है कि कांग्रेस पार्टी उनका का ध्यान रख रही है। छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनका ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अनेक योजनाओं की उपलब्धियों का डंका पूरे देश में बज रहा है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी माथुर के दौरे पर मंत्री ने कहा कि उनका स्वागत है, वो आएं और अपना काम करें।
विज्ञापन
कौशल्या महोत्सव को लेकर बीजेपी के दिए गए बयान पर मंत्री डहरिया ने पटवार करते कहा कि बीजेपी मंदिर बनाने का काम कर रहे हैं, क्या ये राजनीति नहीं? हम कौशल्या महोत्सव मनाए, तो उनको तकलीफ हो रही है। यह भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है।
विज्ञापन
मंत्री डहरिया के बयान पर ओम माथुर ने पलटवार करते हुए कहा कि सभी दल को लोकतंत्र में बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी क्या करेगी ये आपके सामने है। ओम माथुर रायपुर में इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का बैठक लेंगे।