फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh byelections : bjp nominated dr gambhir singh as candidate in marwahi byelection

छत्तीसगढ़ मरवाही उपचुनाव: जोगी के गढ़ में आदिवासी सर्जन गंभीर सिंह भाजपा के उम्मीदवार

Sun, 11 Oct 2020 11:04 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 11 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh byelections : bjp nominated dr gambhir singh as candidate in marwahi byelection
BJP - फोटो : social media

भाजपा ने आदिवासी बहुल मरवाही विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में डॉ गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की रविवार को घोषणा की। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख एवं इस सीट से विधायक अजीत जोगी का इस साल मई में निधन होने के बाद यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को नई दिल्ली में डॉ गंभीर सिंह के नाम पर मुहर लगाई।'

विज्ञापन


मरवाही में कंवर और गोंड आदिवासी समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया, 'सिंह गोंड समुदाय से हैं और चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें ख्याति प्राप्त है।' कांग्रेस और जेसीसी (जे) द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। इस उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी ने इस सीट पर भाजपा की अर्चना पोर्ते को 46,462 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जोगी, 2000 में नवगठित राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। वह 2001 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी हुए थे। वह 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2013 में जोगी के बेटे अमित जोगी ने जीत दर्ज की। वहीं, 2016 में अजीत जोगी ने कांग्रेस छोड़ दी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया। वह जेसीसी (जे) के उम्मीदवार के तौर पर 2018 के चुनाव में एक बार फिर मरवाही सीट से जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed