{"_id":"63abf159432e3f3c203c3431","slug":"chhattisgarh-businessman-committed-suicide-by-hanging-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी ने फांसी लगाई: सुसाइड नोट में लिखा- I Love You मां, प्यारी पत्नी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यवसायी ने फांसी लगाई: सुसाइड नोट में लिखा- I Love You मां, प्यारी पत्नी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
Wed, 28 Dec 2022 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Dec 2022 01:03 PM IST
सार
दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची है और जांच कार्यवाही करते हुए सुसाइट नोट बरामद किया गया है। जांच कार्यवाही कि जा रही है। परिजन शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस बाद में पूछताछ कर कारणों का पता करेगी। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
हितेश (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार देर शाम एक दवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। व्यवसायी का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में व्यवसायी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। साथ ही अपनी पत्नी और मां के लिए लिखा है कि वह उनसे बहुत प्यार करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
घटना के दौरान घर में अकेला था हितेश
जानकारी के मुताबिक, जमनीपाली के सरदार वल्लबभाई पटेल कॉलोनी निवासी हितेश पांडेय दवाई के थोक व्यवसायी थे। उनकी दुकान घंटाघर क्षेत्र में है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद रहती हैं। इसके चलते हितेश घर में ही थे। शाम को सभी लोग कहीं गए थे। जब वे लौटे तो हितेश का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को नीचे उतरवाया। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी हुई है। साथ ही लिखा है कि वह दिवालिया हो चुका है। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सॉरी मां, पापा I Love You, मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। माफ करना। मेरे परिवार को जरा भी तंग न किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
परिवार में मां, पत्नी और ढाई साल का बेटा
हितेश के परिवार में उसकी मां, पत्नी और ढाई साल का बेटा है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बहने हैं, उनकी भी शादी हो गई है। दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची है और जांच कार्यवाही करते हुए सुसाइट नोट बरामद किया गया है। जांच कार्यवाही कि जा रही है। परिजन शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस बाद में पूछताछ कर कारणों का पता करेगी। फिलहाल जांच जारी है।