फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh budget 2024: Paperless digital budget will be presented for first time in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पहली बार पेश हो रहा पेपरलेस डिजिटल बजट: ब्रीफकेस पर दिखी भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर

Fri, 09 Feb 2024 12:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

chhattisgarh budget 2024: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट ऐतिहासिक होगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है। इस बार ब्रीफकेस पर पहली बार भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखने के मिल रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh budget 2024: Paperless digital budget will be presented for first time in Chhattisgarh
ब्रीफकेस पर दिखी भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

chhattisgarh budget 2024: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है। इस बार ब्रीफकेस पर पहली बार भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखने के मिल रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर से पेश किया जाने वाला यह बजट पेपर लेस होगा और छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला डिजिटल बजट होगा। इसके साथ ही इस बजट का ब्रीफकेस भी छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति, युवा, महिला और किसान एवं आधुनिकता के समावेश को दर्शाएगा।  

विज्ञापन


विज्ञापन



इस ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ के मैप को स्वर्णिम रूप में दर्शाया गया है जो ये बताता है कि सरकार सुशासन के साथ छत्तीसगढ़ के युवा, महिला व किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य के साथ कार्य करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य को देश में एक स्वर्णिम राज्य के रूप मे स्थापित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या लिखा है ब्रीफकेस पर
इस ब्रीफकेस में अमृतकाल के नींव का बजट लिखा हुआ है। इसके साथ ही ब्रीफकेस के पीछे GREAT CG लिखा है जो Guarantee,  Reform, Economic Growth, Achievement, Technology, Сарех और Good Governance को दर्शाता है। वित्त मंत्री  ने आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट को जिस ब्रीफकेस में  प्रस्तुत किया जा रहा है वो काफी खास है। यह ब्रीफ़केस छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति के पारंपरिक सुप्रसिद्ध  ढोकरा शिल्प को समेटे हुए है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीस के प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की डोकरा कलाकृति भेंट की गई थी, जिससे इस कला की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। 





चौधरी के बजट ब्रीफकेस में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो है, जो यह दर्शा रही हैं कि विकसित भारत निर्माण में छत्तीसगढ़ प्रदेश का योगदान बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। ब्रीफकेस पर  छत्तीसगढ़ शासन का लोगो जिसमे धान की बाली है, यह दर्शाती है कि यह किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित को सदैव प्राथमिकता में रखेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहले बजट के इस ब्रीफ़केस में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की नीति व नियत साफ़ झलक रही है जो यह दर्शाती है कि यह सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के सिद्धांतों पर चलकर छत्तीसगढ़ की जनता के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed