{"_id":"65c5d00c159a08788b056eb8","slug":"chhattisgarh-budget-2024-paperless-digital-budget-will-be-presented-for-first-time-in-chhattisgarh-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पहली बार पेश हो रहा पेपरलेस डिजिटल बजट: ब्रीफकेस पर दिखी भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पहली बार पेश हो रहा पेपरलेस डिजिटल बजट: ब्रीफकेस पर दिखी भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर
Fri, 09 Feb 2024 12:45 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
chhattisgarh budget 2024: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट ऐतिहासिक होगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है। इस बार ब्रीफकेस पर पहली बार भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखने के मिल रही है।
विज्ञापन
ब्रीफकेस पर दिखी भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
chhattisgarh budget 2024: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश होने जा रहा है। इस बार ब्रीफकेस पर पहली बार भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखने के मिल रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर से पेश किया जाने वाला यह बजट पेपर लेस होगा और छत्तीसगढ़ के इतिहास का पहला डिजिटल बजट होगा। इसके साथ ही इस बजट का ब्रीफकेस भी छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति, युवा, महिला और किसान एवं आधुनिकता के समावेश को दर्शाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ब्रीफकेस में छत्तीसगढ़ के मैप को स्वर्णिम रूप में दर्शाया गया है जो ये बताता है कि सरकार सुशासन के साथ छत्तीसगढ़ के युवा, महिला व किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य के साथ कार्य करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य को देश में एक स्वर्णिम राज्य के रूप मे स्थापित करेगी।
विज्ञापन
जानें क्या लिखा है ब्रीफकेस पर
इस ब्रीफकेस में अमृतकाल के नींव का बजट लिखा हुआ है। इसके साथ ही ब्रीफकेस के पीछे GREAT CG लिखा है जो Guarantee, Reform, Economic Growth, Achievement, Technology, Сарех और Good Governance को दर्शाता है। वित्त मंत्री ने आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट को जिस ब्रीफकेस में प्रस्तुत किया जा रहा है वो काफी खास है। यह ब्रीफ़केस छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति के पारंपरिक सुप्रसिद्ध ढोकरा शिल्प को समेटे हुए है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीस के प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की डोकरा कलाकृति भेंट की गई थी, जिससे इस कला की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।
चौधरी के बजट ब्रीफकेस में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो है, जो यह दर्शा रही हैं कि विकसित भारत निर्माण में छत्तीसगढ़ प्रदेश का योगदान बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। ब्रीफकेस पर छत्तीसगढ़ शासन का लोगो जिसमे धान की बाली है, यह दर्शाती है कि यह किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित को सदैव प्राथमिकता में रखेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहले बजट के इस ब्रीफ़केस में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की नीति व नियत साफ़ झलक रही है जो यह दर्शाती है कि यह सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के सिद्धांतों पर चलकर छत्तीसगढ़ की जनता के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।