फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP state president Kiran Singh Deo injured in a road accident referred to Jhansi Medical College

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल: झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बागेश्वरधाम से लौट रहे थे

Wed, 29 Jul 2026 05:35 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP state president Kiran Singh Deo injured in a road accident referred to Jhansi Medical College
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh News: Kiran dev Accident News; छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर 
विज्ञापन

इस मामले में पैनी नजर बनाए हुए हैं। बताया जाता है कि इस हादसे में उनकी कमर में चोट लगी है। वे परिवार सहित मध्य प्रदेश के बागेश्वरबाबा धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन







बताया जाता है कि उनकी गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश के बागेश्वरधाम धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस समय गाड़ी की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को अचानक कट मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक कट मारने से बिगड़ा बैलेंस
मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दी। गाड़ी को बचाने के चक्कर में किरण देव के ड्राइवर ने भी वाहन को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

काफिले के बाकी लोग और गाड़ियां सुरक्षित
गनीमत की बात यह है कि किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य लोग और सभी गाड़ियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं। वहीं देव के परिवार को लोग भी सही सलामत हैं। 


झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 70 से 80 किमी मीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। अचानक लगे जोरदार झटके के कारण विधायक किरण देव की कमर में चोट आई है और उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ हो रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed