फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP state media in-charge Amit Chimnani says on Supriya Shrinet

Raipur: अमित चिमनानी बोले- सुप्रिया श्रीनेत का बयान माफी के लायक नहीं; ये पत्रकारों के प्रति नफरत का प्रमाण

Tue, 22 Apr 2025 10:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 10:44 PM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत के बयान की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP state media in-charge Amit Chimnani says on Supriya Shrinet
बीजेपी नेता अमित चिमनानी, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत के बयान की कड़ी निंदा की है। चिमनानी ने उनके विवादित बयान पर कहा कि  पत्रकार दिन रात मेहनत करते हैं। संघर्ष करते हैं,खबरों के लिए जूझते हैं। वो आज 44 डिग्री में झुलसते हुए उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर कर रहे थे। उनकी मेहनत की कमाई पर इस प्रकार का गंदा बयान सच में बहुत दुखी करने वाला है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे पत्रकार समुदाय को इस तरह से नीचा दिखाना माफी के लायक नहीं है। कांग्रेस का यह बयान पत्रकारों के लिए कांग्रेस की नफरत और घृणा का जीता जागता प्रमाण है। 
विज्ञापन


जानें क्या कहा था सुप्रिया श्रीनेत ने 
पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में मंगलवार को रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि टीवी चैनल में बैठने वाले एंकर जो बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, उनकी सैलरी उन विज्ञापनों से आती है, जो उनकी आवाज को दबाने के लिये दिए जाते हैं। बीजेपी ने उनके इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे शर्मसार करने वाला बयान करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed