फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp protest in bilaspur against congress's allegation on his candidate

ब्रह्मानंद पर बवाल: BJP प्रत्याशी पर आरोप से भड़के कार्यकर्ता, CM का पुतला फूंका, पुलिसवालों से धक्का-मुक्की

Tue, 22 Nov 2022 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Nov 2022 06:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी मीडिया के सामने रखी है। हालांकि ब्रह्मानंद नेताम सहित भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
chhattisgarh bjp protest in bilaspur against congress's allegation on his candidate
मुख्यमंत्री का पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप पर अब हंगामा शुरू हो गया है। इसके विरोध में मंगलवार को भाजयुमो के तमाम कार्यकर्ता बिलासपुर में सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भाजपाइयों का दावा है कि इसमें कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस नेताओं ने नाबालिग से दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा इन आरोपों को झूठा बता रही है। इसी के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को बिलासपुर में प्रदर्शन किया। भाजयुमो के कार्यकर्ता शाम को नेहरू चौक पर एकत्र हो गए और सड़क जाम कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने लगे।
विज्ञापन




भाजयुमो के इस प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही पुलिस व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं को सीएम का पुतला दहन करते देख पुलिस ने छीनने का प्रयास किया। इसके चलते दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि भाजपाई पुतला दहन करने में सफल रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि उप चुनाव में हार के डर से भाजपा उम्मीदवार पर झूठे आरोप कांग्रेस लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पर झूठे आरोप के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया है। इसी के तहत बिलासपुर में भी प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। प्रदर्शन के दौरान हमारे चार-छह साथी चोटिल हुए हैं। प्रशासन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराए। प्रदर्शन के दौरान आम जनता को परेशानी में डालने का कोई काम नहीं किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed