फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP leaders Reaction on Raipur South by-election Result 2024

प्रतिक्रिया: रायपुर दक्षिण में 9वीं बार खिला कमल; बीजेपी नेता गदगद, बोले- विकास और विश्वास पर लगी जनता की मुहर

Sat, 23 Nov 2024 08:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 08:36 PM IST
सार

Raipur South by-election Result 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रचंड मतों जीत हासिल की है। इससे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद गदगद दिखे।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP leaders Reaction on Raipur South by-election Result 2024
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जीत पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur South by-election Result 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रचंड मतों जीत हासिल की है। इससे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद गदगद दिखे। सभी ने पार्टी कार्यालय में जमकर जश्न मनाया। नगाड़े बजाकर खूब थिरके। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये विकास और विश्वास की जीत है। पार्टी की नीतियों की जीत है। जनता जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी जी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी को इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। मैं इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने हम पर किया है, उस पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विकास लिए भाजपा हमेशा प्रतिबध्द'
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश और शहर का विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड जीत की बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर तरह की कोशिश की लेकिन रायपुर दक्षिण की जनता ने पीएम मोदी की विश्वसनीयता और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एक बार फिर कमल पर मुहर लगाया। प्रदेश के विकास लिए भाजपा हमेशा प्रतिबध्द रहती है। यह जीत जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत है और कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता का करारा तमाचा है।

'रायपुर दक्षिण की जनता की आकांक्षाओं और सपनों की जीत'
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से  46,167 मतों के भारी अंतर से प्रचंड विजय प्राप्त करने पर सुनील सोनी को बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय को रायपुर दक्षिण की जनता के भाजपा की विचारधारा, विकास और जनसेवा में अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि "यह जीत रायपुर दक्षिण की जनता की आकांक्षाओं और सपनों की जीत है। जनता ने लगातार 9वीं बार कमल खिलाकर यह साबित कर दिया है कि उनका भरोसा केवल भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर है।"

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण हमेशा से उनका घर रहा है और वहां की जनता उनके दिल में बसती है। अग्रवाल ने 35 वर्षों के विश्वास को बनाए रखने के लिए और एक बार पुनः भाजपा को जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज मैं जो कुछ भी हूं, वह जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हूं। जब तक जीवन है, तब तक मैं जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।"

'जनता-जनार्दन का बीेजपी पर अगाध विश्वास'
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार नौवीं बार वापसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों और  भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक बताया है। जायसवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए और उन्होंने जाति व धर्म के आधार पर समाज को बांटने का शिगूफा उछाला था, लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई। 

उपचुनाव में भाजपा की जीत जनता जनार्दन का साय सरकार पर अटूट विश्वास : कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जीत कि बधाई दी साथ ही महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा कि ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी पर जनता के विश्वास एवं महायुति सरकार की नीतियों की जीत है। 

पीएम मोदी की गारंटी पर जनता ने जताया विश्वास: संजय श्रीवास्तव 
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता के हम आभारी हैं कि उसने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार के कांग्रेसी मंसूबे एक बार फिर धराशायी हुए हैं। अब छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी कर यहां सुशासन स्थापित करने की रफ्तार और तेज होगी। प्रदेश विकास की तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा। 

इन नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू)रोहरा ने रायपुर दक्षिण के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी अविश्वास है। जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखा है। पिछले 15 वर्षों से राजधानी के नगर निगम में कांग्रेस काबिज रही, लेकिन कांग्रेस के तीनों महापौर के कार्यकाल में भ्रष्टाचार विकास के मामले में निकम्मेपन ने सारी हदें पार कर दी थीं। कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण से संत्रस्त जनता ने कांग्रेस को करारा सबक दिया है। 
  • भाजपा प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कहा कि लगातार नौवीं जीत के साथ भाजपा की सरकार सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके रायपुर दक्षिण सहित पूरे प्रदेश को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जन-शक्ति का आभार मानते हुए वर्मा ने कहा कि संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ फैलाने और समाज के सभी वर्गों के बीच विभेद पैदा करने के कांग्रेसी-दुराग्रह को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
  • भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरे छत्तीसगढ़ और देश की जनाकांक्षाओं की जीत है। जनता ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि जनता की सेवा की करने की भावना किसी पार्टी में है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है। इस बार फिर जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दर्शाकर ये बता दिया है कि जनता को प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन पर विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed