{"_id":"61b816e449e56d492a6c0593","slug":"chhattisgarh-bjp-leaders-met-the-election-commissioner-says-for-an-inquiry-into-the-voter-list-and-should-not-be-allowed-to-vote-wearing-a-burqa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बुर्के' पर आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बुर्के' पर आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं
Tue, 14 Dec 2021 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:11 AM IST
सार
भाजपा नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि मतदान के लिए किसी को बुर्का पहनकर आने की अनुमति न दी जाए। नेताओं ने कहा कि बुर्का के कारण मतदान के दौरान भारी गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इस बार एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मतदान में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनकर आने पर आपत्ती जताई है। इसपर रोक लगाने के लिए इन नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। भाजपा की ओर से बिरगांव के चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर, भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, और ओपी चौधरी समेत कई नेता सोमवार शाम राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे। वहां इन सभी ने मिलकर राज्य निर्वाचन आयुक्त से बिरगांव की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
वोटर कार्ड बनवाने के लिए बुर्का हट सकता है तो मतदान के लिए क्यों नहीं
भाजपा नेताओं ने शिकायत के दौरान कहा कि मतदान के लिए किसी को बुर्का पहनकर आने की अनुमति न दी जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अगर मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो उसे मतदान के लिए भी हटाया जाना चाहिए। बिरगांव के अब्दुल रऊफ वार्ड को अति संवेदनशील बताते हुए भाजपा नेताओं ने अपने प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को पुलिस संरक्षण देने की मांग रखी।
विज्ञापन
चार घरों में 452 फर्जी मतदाता होने का दावा किया
भाजपा नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि बिरगांव के अब्दुल रऊफ वार्ड के मकान नंबर 381, 382, 383 और 384 के पते पर कुल 452 मतदाताओं का नाम है। ये लोग उस मकान में रहते ही नहीं। फर्जी तरीके से इन नामों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन