फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp leader brijmohan agarwal controversial comments says stop food and drink inflation will fall down

भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी

Fri, 04 Jun 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 10:33 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस एक बार फिर आमने सामने हैं। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने राज्य की सियासत में गरमाहट ला दी है। कांग्रेस ने उनके बयान पर तीखा पलटवार किया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp leader brijmohan agarwal controversial comments says stop food and drink inflation will fall down
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के एक बयान से राज्य में सियासा पारा गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन्हें महंगाई आपदा लग रही है, वह खाना-पीना छोड़ दें और पेट्रोल भरवाना भी छोड़ दें। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को वोट देने वाले और कांग्रेसी ऐसा कर लेंगे तो महंगाई कम हो जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। सुशील शुक्ला ने ट्वीट कर कहा, ''देखिए बीजेपी विधायक की बेशर्मी भरी सलाह। जनता खाना पीना बन्द कर दे, पेट्रोल डीजल का उपयोग बन्द कर दे तो मंहगाई कम हो जाएगी''
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने कसा तंज
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का ये बयान बेशर्मी की हद है। महंगाई की बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से देश का मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग त्रस्त है। केंद्र सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण लोगों के घरों के चुल्हें बुझ रहे हैं। भाजपा नेता का इस तरह बयान देना लोगों के जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

बढ़ती महंगाई से जनता परेशान
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से देश जूझ रहा है। इसी दौरान बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। देशभर में हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेलों की बढ़ती कीमतों के कारण फल, सब्जी समेत अन्य समानों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण जनता परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed