फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Bhupesh baghel government decides Rs 500 fine for not wearing masks in public places

छत्तीसगढ़: सार्वजनिक स्थलों में मास्क नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना, सरकार ने लिया फैसला

Fri, 26 Mar 2021 05:34 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 26 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Bhupesh baghel government decides Rs 500 fine for not wearing masks in public places
मास्क वितरित करते हुए - फोटो : Agency (File Photo)

छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेसकवर नहीं लगाने पर पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार (26 मार्च) को एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अब सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क या फेसकवर के पाए जाने पर पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क या फेस कवर के पाए जाने पर लोगों से 500 रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। पहले यह राशि 100 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार ने महामारी से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाकर ही अपने घरों से बाहर निकलने, सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने और थोड़ी-थोड़ी देर में अपने हाथों को साबुन से धोते रहने की अपील की है। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में गुरुवार (25 मार्च) तक 3 लाख 32 हजार 113 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें 3 लाख 14 हजार 769 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 318 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक चार हजार 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि राज्य के रायपुर और दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed