फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Bastar Bounty Naxalite woman of Rs five lakh surrendered to the police

छत्तीसगढ़: बस्तर में पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Thu, 23 Jul 2020 08:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Jul 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Bastar Bounty Naxalite woman of Rs five lakh surrendered to the police
IG Bastar P Sundarraj - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को भाषा को बताया कि माओवादियों के दरभा डिविजन में सक्रिय महिला नक्सली दसमी कुहरामी ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने आत्समर्पण कर दिया।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि दसमी नक्सलियों द्वारा विचारधारा से हटकर किए जा रहे जघन्य अपराधों, विकास विरोधी नीति तथा खोखली विचारधारा से काफी वर्षों तक त्रस्त थी। बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण का फैसला किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादी दसमी 12-13 वर्ष की अवस्था से माआवादियों के बहकावे में आकर नक्सलियों के संगठन चेतना नाट्य मंडली में जुड़ी थी। यहां वह वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक कार्य की। बाद में माओवादियों ने उसे वर्ष 2017 में दरभा डिवीजनल कमेटी के अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य बनाया। जहां अब तक सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि नक्सली दसमी क्षेत्र में 13 नक्सली घटनाओं में शामिल रही है। आठ घटनाएं बस्तर जिले में तथा पांच अन्य जिलों में दर्ज है। इन घटनाओं में वर्ष 2015 में कोलेंग गांव के जनपद सदस्य पांडूराम का अपहरण कर उसकी हत्या तथा वर्ष 2015 में ही दरभा क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला की घटना शामिल है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ वर्ष 2012 में दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वाहन में हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना सीआईएसएफ के छह जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी। नक्सली दसमी क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला, हत्या तथा अन्य नक्सली घटनाओं में भी शामिल रही है। अधकारी ने बताया कि नक्सली दसमी के पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुंदरराज ने बताया कि महिला नक्सली को आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत दी जाने वाली दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही उस पर घोषित पांच लाख रुपये के इनाम की राशि और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दसमी ने इस दौरान अपने बड़े भाई लक्ष्मण से भी आत्मसमर्पण करने का निवेदन किया। लक्ष्मण माजकोट क्षेत्र का लोकल आर्गेनाइजेशन स्क्वाड का कमांडर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed