फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Baghel urges rly minister to lift month-long suspension of 23 trains passing through state

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने राज्य से 23 ट्रेनों के गुजरने पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया, केंद्रीय रेल मंत्री से की यह अपील

Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का आग्रह किया। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि रेल मंत्री ने इस मुद्दे के समाधान के लिए उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Baghel urges rly minister to lift month-long suspension of 23 trains passing through state
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खास अपील की। उन्होंने राज्य से गुजरने वाली लगभग 23 ट्रेनों के संचालन को एक महीने के लिए स्थगित करने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रेलवे द्वारा 23 अप्रैल को जारी एक आदेश के बाद इन ट्रेनों का संचालन 24 अप्रैल से एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस समेत छत्तीसगढ़ में छह ट्रेनों को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैष्णव से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का आग्रह किया। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि रेल मंत्री ने इस मुद्दे के समाधान के लिए उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे इन 23 ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed