फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Speaker gauri shankar agrawal new home

बीजेपी नेता के बंगले में लगे थे 48 एसी

Mon, 07 Jul 2014 03:20 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Speaker gauri shankar agrawal new home

जनता के पैसे का सदुपयोग सरकारें और नेता किस तरह करते हैं इसका पता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के सरकारी बंगले को देख कर चलता है। उनके बंगले की खासियत ये है कि इसमें 48 एसी यानि एयरकंडीशनर लगे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले की मरम्मत और सजावट में भी काफी खर्चा किया जा चुका है, लेकिन अभी भी शायद स्पीकर महोदय संतुष्ट नहीं हैं और इसी वजह से बंगले की सजावट का काम जारी है।

विज्ञापन

स्टोर तक में लगे हैं एसी

Chhattisgarh Assembly Speaker gauri shankar agrawal new home

इस बंगले की सबसे खास बात ये है कि इसके बाथरुम और टॉयलेट समेत स्टोर तक में एसी लगे हैं। इससे पहले ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया था जहां की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बंगले में 31 एसी लगे थे।

गौरी शंकर अग्रवाल का बंगला चार एकड़ में फैला हुआ है, इस बंगले में दो ब्लॉक हैं और दोनों ही ब्लॉक्स में 24-24 एसी लगाए गए हैं।

जब इस बारे में अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नए घर में जाने से पहले थोड़ा बहुत बदलाव तो करना ही पड़ता है, मैं वहां अभी नहीं गया हूं लेकिन जितने कमरे होंगे उतने एसी तो लगे ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed