फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly election results: Rahul gandhi tweets a pic, guess who is next CM?

राहुल ने फिर पोस्ट की वैसी ही तस्वीर, अंदाजा लगाइए कौन बन रहा छत्तीसगढ़ का सीएम?

Sat, 15 Dec 2018 04:58 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमित मंडल Updated Sat, 15 Dec 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly election results: Rahul gandhi tweets a pic, guess who is next CM?
चरणदास महंत- ताम्रध्वज साहू- राहुल गांधी- भूपेश बघेल- टीएस सिंहदेव - फोटो : twitter
मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम तय करने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के सीएम पर भी फैसला ले लिया है। राहुल ने पिछली दो बार की तरह इस बार भी उसी तरह की तस्वीर ट्वीट की है जो पिछले दो दिनों में चर्चा का विषय रही है। सीएम के नामों पर कयासों के बीच सभी को इसी तस्वीर का इंतजार था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत शामिल हैं।
विज्ञापन


अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चारों दावेदारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एक टीम के तौर पर खेलने वालों की कभी हार नहीं होती। अमेरिकी उद्यमी रीड हॉफमैन के कथन को उद्धृत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इसके कोई मायने नहीं हैं कि आपकी सोच और रणनीति कितनी उम्दा है, बल्कि अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो आप एक टीम से हमेशा हारेंगे।
विज्ञापन




इस तस्वीर में नेताओं की भाव भंगिमाएं काफी कुछ बयां कर रही हैं। राहुल गांधी बीच में हैं और उनके दोनों तरफ सीएम पद के दावेदार हैं। राहुल की बाईं तरफ भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव हैं। दाईं तरफ ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत दिख रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि ताम्रध्वज साहू खुलकर हंस रहे हैं। भूपेश बघेल के चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान है। चरणदास महंत भी मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन टीएस सिंहदेव के चेहरे से मुस्कुराहट गायब है। तो फिर इन तस्वीरों को देखकर आप ही अंदाजा लगाइए कि ताज किसके सिर पर सज रहा है। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत में से कौन बाजी मारेगा। 

मध्यप्रदेश का सस्पेंस

राहुल गांधी ने जिस अंदाज में अपने फैसले के बारे में बताया है वो काफी जुदा रहा है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए अपना संदेश पहुंचाया। सीएम के नाम का एलान होने तक इनपर खूब विश्लेषण हुआ। मध्यप्रदेश में सीएम कौन होगा? इस पर दो दिन की माथापच्ची के बाद उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें एक तरफ कमलनाथ तो दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। तस्वीरों में मौजूद चेहरे बता रहे थे कि कमान किसे मिल रही है। राहुल के बाईं तरफ खड़े कमलनाथ के चेहरे की मुस्कुराहट और भाव भंगिमाएं काफी कुछ बयां कर रही थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- 

राजस्थान का फैसला

ठीक इसी तर्ज पर राहुल ने राजस्थान के सीएम पर भी फैसले का संकेत किया। इस बार भी उन्होंने एक तस्वीर को ट्वीट किया जिसमें उनके साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट नजर आ रहे थे। सचिन पायलट ने सीएम पद के लिए आखिर तक हार नहीं मानी थी। तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट बता रही थी कि उन्हें कुछ तो जरूर मिला है। बाद में एलान हुआ कि पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम होंगे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed