फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Historic 76.28 percent voting in first phase

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: 'गनतंत्र' पर भारी लोकतंत्र, पहले चरण में ऐतिहासिक 76.28 फीसदी मतदान

Wed, 14 Nov 2018 11:33 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Historic 76.28 percent voting in first phase
छत्तीसगढ़ चुनाव 2018
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के पहले चरण के मतदान में 76.28 फीसदी वोट पड़े। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को हुए प्रथम चरण के चुनाव में 76.28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 75.93 रहा था। इस बार, राज्य में मतदान में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों में से 18 पर प्रथम चरण के तहत मतदान हुआ है। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। चुनाव नतीजों की घोषण 11 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने रायपुर में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में प्रथम चरण के लिए बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। सोमवार को हुए मतदान में 76.28 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक डोंगरगांव में 85.15 फीसदी मतदाताओं तथा सबसे कम बीजापुर में 47.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू ने बताया कि सोमवार को 18 सीटों में से 10 सीटों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसमें मोहला-मानपुर में 80 फीसदी मतदाताओं ने, अंतागढ़ में 74.45 प्रतिशत, भानुप्रतापपुर में 76.77 प्रतिशत, कांकेर में 78.54 प्रतिशत, केशकाल में 81.32 प्रतिशत, कोण्डागांव में 82.84 प्रतिशत, नारायणपुर में 74.40 प्रतिशत, दंतेवाड़ा में 60.62 प्रतिशत, बीजापुर में 47.35 प्रतिशत और कोण्टा में 55.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने माधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि आठ विधानसभा सीटों में सुबह आठ से शाम पांच बजे मतदान हुआ। इसमें खैरागढ़ में 84.31 प्रतिशत, डोंगरगढ़ में 82.53 प्रतिशत, राजनांदगांव में 78.66 प्रतिशत, डोंगरगांव में 85.15 प्रतिशत, खुज्जी में 84.48 प्रतिशत, बस्तर में 83.51 प्रतिशत, जगदलपुर में 78.24 प्रतिशत और चित्रकोट में 80.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

साहू ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ज्यादा मतदान हुआ है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इन 18 सीटों में वर्ष 2013 की तुलना में लगभग 0.5 फीसदी मतदान अधिक हुआ है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 60 मतदान दलों को छोड़कर सभी मतदान दल अपने जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। 

Chhattisgarh assembly election 2018: Historic 76.28 percent voting in first phase
voting
राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 48.36 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि इस वर्ष वहां 55.30 फीसदी मतदान हुआ है।

वहीं बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2013 में 45.01 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 47.35 फीसदी मतदान हुआ है।

नक्सल प्रभावित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2013 में 70.28 फीसदी मतदान हुआ था जो इस बार बढ़कर 74.40 फीसदी हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 18 विधानसभा क्षेत्रों के 190 उम्मीदवारों में 10 अनुसूचित जाति वर्ग से तथा 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 4341 रही। वहीं कुल मतदाता 31,80,014 हैं। इसमें से पुरूष मतदाता 15,57,435 और महिला मतदाता 16,22,492 हैं। वहीं तृतीय लिंग के 87 मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ प्रथम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया था। राज्य में चुनाव कार्य के लिए केंद्र से लगभग 65 हजार जवानों को यहां भेजा गया है। इसमें अर्धसैनिक बल और पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

पहले चरण में 18 सीटों में से 12 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

सोमवार को जिन 18 सीटों पर मतदान हुआ उनमें मुख्यमंत्री रमन सिंह की सीट राजनांदगांव भी शामिल है। सिंह के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण के मतदान में मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर से, महेश गागड़ा बीजापुर से, भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी अंतागढ़ से तथा कांग्रेस के नौ विधायक भानुप्रतापपुर से मनोज सिंह मंडावी, कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम, बस्तर से लखेश्वर बघेल, चित्रकोट से दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, कोंटा से कवासी लखमा, खैरागढ़ से गिरीवर जंघेल, केसकाल से संतराम नेताम और डोंगरगढ़ से दलेश्वर साहू के भाग्य का फैसला कल क्षेत्र के मतदाताओं ने कर दिया।

राज्य में 20 नवम्बर को शेष 72 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। (इनपुट:भाषा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed