फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh after corona dengue spreading in four days 11 patients in bhopalpatnam block

कोरोना के बाद अब डेंगू का कहर: 4 दिनों में भोपालपटनम ब्लाक में मिले डेंगू के 11 मरीज

Thu, 13 Apr 2023 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

विगत कुछ दिनों से भोपालपटनम क्षेत्र के अस्पताल में मरीज डेंगू टेस्ट किट में पॉजिटिव आ रहे थे। इसकी पुष्टि के लिए सैम्पल लेकर जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh after corona dengue spreading in four days 11 patients in bhopalpatnam block
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कोरोना के बढ़ते आकड़ों के बीच भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा में डेंगू का कहर पैर पसारने लगा है। बीते 4 दिनों में यहां 11 लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं। यह रविवार को 8 और बुधवार को 3 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेंगू संक्रमित 11 में  से आठ मरीज पुलिस के जवान, दो बालक और एक बालिका पोटा केबिन की छात्रा है। विगत कुछ दिनों से भोपालपटनम क्षेत्र के अस्पताल में मरीज डेंगू टेस्ट किट में पॉजिटिव आ रहे थे। इसकी पुष्टि के लिए सैम्पल लेकर जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
विज्ञापन


जिसमें पांच जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। भोपालपटनम ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर देवेंद्र यादव के अनुसार स्वास्थ्य अमला की टीम लगातार क्षेत्र में सम्पर्क बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed