{"_id":"5ea03a7b0b2d33091b4cd744","slug":"chhattisgarh-accident-occurred-while-extracting-coal-two-people-died-due-to-sand-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोयला निकालते समय हुआ हादसा, रेत धसकने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोयला निकालते समय हुआ हादसा, रेत धसकने से दो लोगों की मौत
Wed, 22 Apr 2020 06:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
कोरबा जिले में रेत धसकने से दो लागों की मौत हो गई
- फोटो : labour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला की खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से दो लागों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के हसदेव नदी के किनारे कोयला की खुदाई हो रही थी। इस दौरान रेत धसक गई जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 35 वर्षीय कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मीन मांझी और उसके पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक शिवलाल मांझी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा में नदी के किनारे रेत के नीचे अक्सर कोयला मिलता है। ऐसे में आस-पास के मोहल्ले के लोग कोयले की खुदाई कर लेते हैं और इसे बेच देते हैं।
विज्ञापन
बुधवार तड़के लक्ष्मीन और शिवलाल हसदेव नदी के किनारे कोयले की खुदाई करने गए थे। इस दौरान खुदाई करते समय अचानक रेत के धसकने से दोनों उसमें दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।