{"_id":"618225b0eca97b7cec3d1fc4","slug":"chhattisgarh-accident-news-traumatic-death-in-raipur-furnace-explodes-in-metallic-factory-molten-iron-fell-on-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक मौत: मैटेलिक फैक्ट्री में भट्ठी फटी, मजदूरों पर गिरा पिघलता हुआ लोहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक मौत: मैटेलिक फैक्ट्री में भट्ठी फटी, मजदूरों पर गिरा पिघलता हुआ लोहा
Wed, 03 Nov 2021 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:31 AM IST
सार
फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
death
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की इतनी खौफनाक मौत हुई है, जिसकी कल्पना भी कोई कर नहीं सकता। दरअसल, यहां के तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में फॉर्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बीती रात काम करते हुए भट्ठी फट गई। इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए, जिनके ऊपर भट्ठी में पिघल रहा लोहा गिर गया। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरोंकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
कई लोग घायल
बीती रात के इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में बिहार के इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार और मध्यप्रदेश के उनके हेल्पर भूपेंद्र पटेल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों ने दोनों फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
विज्ञापन