{"_id":"633592df04726c49005b2cf3","slug":"chhattisgarh-7-in-sukma-and-3-lakh-rewarded-female-nxalites-surrendered-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सुकमा में 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दंतेवाड़ा में 3 लाख की इनामी ने डाले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सुकमा में 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दंतेवाड़ा में 3 लाख की इनामी ने डाले हथियार
Thu, 29 Sep 2022 06:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:13 PM IST
सार
सुकमा और दंतेवाड़ा में सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की प्रोत्साहन नीति के तहत राशि और सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सात नक्सलियों ने गुरुवार को सरेंडर किया है। वहीं दंतेवाड़ा में भी तीन लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने हथियार डाल दिए। पुलिस इसे नक्सल विरोधी चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मान रही है। सुकमा SP सुनील शर्मा का कहना है कि राज्य सराकर की पुनर्वास नीति और जिला पुलिस के पुना नारकोम (नया सवेरा) अभियान से प्रभावित होकर हथियार डाले हैं।
SP सुनील शर्मा ने बताया कि ये नक्सली भेजी थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में मडकम मासा, मांडवी हिरमा, मडकाम भीमा, मडकम बंदी, मडकम नंदा, सोदी जोगा और शामिल हैं। यह लोग अलग-अलग गई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि CRPF की 219वीं बटालियन की खुफिया इकाई ने इन नक्सलियों के सरेंडर में खास भूमिका निभाई है।
नक्सली लीडरों से तंग आकर लौटी एलओएस कमांडर
दूसरी ओर दंतेवाड़ा में सरेंडर करने वाली महिला नक्सली एलओएस कमांडर कुमारी कडती उर्फ रोशनी ओयाम बड़े लीडरों से तंग आकर मुख्य धारा में लौटी है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इलाके में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर नक्सलियों का सरेंडर करना जारी है। अब तक लोन वर्राटू अभियान के तहत 139 इनामी नक्सली सहित कुल 558 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।