फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 204 people killed in elephant attacks in last three years, Assembly told

छत्तीसगढ़: पिछले तीन साल में हाथियों के हमले में 204 लोगों की मौत, विधानसभा ने दी जानकारी

Mon, 26 Jul 2021 10:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Jul 2021 10:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि तीन वर्षों-2018, 2019 और 2020 में हाथियों के हमलों में 204 लोगों की मौत हुई और 97 लोग घायल हुए।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 204 people killed in elephant attacks in last three years, Assembly told
हाथी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले में कुल 204 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दौरान 45 हाथी की भी मौत हुई है। राज्य सरकार ने विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धर्मजीत सिंह ने लिखित प्रश्न पूछा था। इसके जवाब में राज्य के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि तीन वर्षों-2018, 2019 और 2020 में हाथियों के हमलों में 204 लोगों की मौत हुई और 97 लोग घायल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान हाथियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने के 66,582 मामले, घरों को नुकसान के 5,047 मामले और अन्य संपत्तियों को नुकसान के 3,151 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि इन तीन वर्षों में हाथियों के हमले में लोगों की मौत और घायल होने और फसलों, घरों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के कुल 75,081 मामले दर्ज किए गए और 57,81,63,655 रुपये का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन


इस तरह की घटनाओं में सबसे अधिक लोगों की मौत राज्य के उत्तरी हिस्से में हुई, जिसमें सरगुजा, रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा और अन्य जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष की घटना पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में पूरे छत्तीसगढ़ में 45 हाथियों की मौत की सूचना मिली। इनमें 2020 में कुल 18 हाथियों की, 2019 में 11 और 2018 में 16 हाथियों की मौत दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed