{"_id":"6395f38f5782464cca67e849","slug":"chhattisgarh-17-year-old-girl-committed-suicide-by-hanging-in-janjgir-champa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, साड़ी से कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, साड़ी से कमरे में लटका मिला शव
Sun, 11 Dec 2022 08:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:43 PM IST
सार
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो लड़की का शव छत पर बने लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़की के भाई को भी जानकारी दे दी गई है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार देर रात 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का शव उसके ही घर में रविवार को साड़ी से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कचंदा के सतनामी मोहल्ला नीम चौक में निवासी 17 साल की लड़की 11वीं की छात्रा थी। उसके माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। लड़की का भाई रायपुर में मजदूरी करता है और वह यहां पर अपनी दो बहनों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को सबने साथ में खाना खाया और फिर कमरे में सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन
अगले दिन रविवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बहनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को बताया। उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो लड़की का शव छत पर बने लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़की के भाई को भी जानकारी दे दी गई है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन