फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh 17 year old girl commits suicide by hanging herself with woman in kanker

Chhattisgarh: नाबालिग के साथ महिला ने खुदकुशी की; सहेली से कहा-हम तो फांसी लगाएंगे, फिर पेड़ से लटके मिले शव

Thu, 13 Oct 2022 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

शवों की हालत देख परिजनों ने घटना स्थल पर रिश्तेदार, ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया। हालांकि दोनों की खुदकुशी का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh 17 year old girl commits suicide by hanging herself with woman in kanker
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नाबालिग के साथ एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। सुबह जब चरवाहे वहां मवेशी चराने गए तो दोनों के शवों के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों की शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थीं। इसके बाद जब सहेली ने घर चलने को कहा तो दोनों ने फांसी लगाने की बात कही, लेकिन सबने मजाक में ले लिया। मामला पंखाजुर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पांच दिन बाद मिले दोनों के शव
जानकारी के मुताबिक, खैरकट्टा जलाशय के पास गुरुवार सुबह कुछ लोग मवेशी चराने के लिए गए थे। इस दौरान पेड़ से उनको शव लटके दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शव भोगन भोडिया गांव की सुनीता उइके (17) और सैन्य उइके (36) का है। लड़की की पहचान उसके नाना ने कपड़ों से की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों अपनी एक सहेली के साथ सात अक्तूबर को पीवी-2 में दुर्गा पूजा के अवसर पर हो रहे सांस्कृति कार्यक्रम देखने के लिए गई थीं। 
विज्ञापन


सहेली ने घर चलने के लिए पूछा तो दोनों ने मना कर दिया
इस दौरान पुलिस को बताया गया कि सुबह जब साथ गई लड़की ने उनसे घर चलने के लिए कहा तो दोनों ने मना कर दिया। कहा कि हम घर नहीं जाएंगे। फांसी लगाएंगे, तू भी चल। इस पर लड़की अपने घर चली गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि सहेली से मजाक किया होगा। जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की, पर उनका पता नहीं चला। इसके चार दिन बाद दोनों के शव मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- ऐसी कोई बात नहीं थी कि गंभीरता से लेते
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनको इस बात की जानकारी मिली थी कि दोनों ने फांसी लगाने की बात कही है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनको लगा कि परिवार में ऐसी कोई बात ही नहीं है, जिसके कारण दोनो ऐसा कहें। ऐसे में हमें लगा कि सारी बातें मजाक में कही गई होंगी। फिलहाल शव की सूचना पर पखांजुर एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं डॉक्टर पहुंचे। मौके पर ही उनके शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed