{"_id":"6359f1ddc12a6957686e9cb0","slug":"chhattisgarh-16-year-old-boy-dies-after-bursting-firecrackers-in-steel-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पटाखे ने ले ली 16 साल के लड़के की जान, गिलास में रखकर जला रहा था, सीने में घुसा स्टील का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पटाखे ने ले ली 16 साल के लड़के की जान, गिलास में रखकर जला रहा था, सीने में घुसा स्टील का टुकड़ा
Thu, 27 Oct 2022 12:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:00 PM IST
सार
लड़के की 2 छोटी बहन दूसरे किसी रिश्तेदार के यहां रहती हैं। पिता कुछ काम नहीं करता है। मां की मौत पहले ही हो चुकी है। जगत भी 10 वीं तक पढ़ाई करने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। पोस्टमार्टम में पता चला कि शव के अंदर से गिलास के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया में पटाखा चलाने के दौरान की गई लापरवाही और खिलवाड़ ने 16 साल के लड़के की जान ले ली। लड़के ने पटाखा (सुतली बम) स्टील के गिलास में डाल दिया। इसके बाद उसके अगल-बगल ईंट और गिलास पर भी ईंट रख दी। जैसे ही पटाखा गिलास के टुकड़े हो गए और उससे निकला स्टील लड़के के सीने में जा घुसा। इससे लड़के की मौत हो गई। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है।
दोस्तों के साथ जला रहा था पटाखे
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के नगर निवासी जगत सिंह (16) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। जगत के पिता कुछ काम नहीं करते और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दिवाली की रात अपने दोस्तों के साथ पटाखे जला रहा था। इसी दौरान जगत सुतली बम ले आया और दोस्तों से कहा कि वह इसे अलग तरीके से फोड़ेगा। उसने पटाखे को एक स्टील के गिलास में डाल दिया।
सीने में टुकड़ा घुसते ही बेहोश हो गया
इसके बाद गिलास के अगल-बगल ईंट रख दी। इसके बाद पटाखे में भी आग लगाकर गिलास के ऊपर भी ईंट रख दी। पटाखा फटा और जगत को वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला। धमाका होते ही गिलास के टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा जगत के सीने में जा घुसा। इसके चलते जगत बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा और आसपास गिलास व ईंट के टुकड़े फैल गए। जगत के दोस्त उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
ज्यादा खून बहने से हो गई मौत
वहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में पता चला कि शव के अंदर से गिलास के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।