फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh 11-year-old boy falls into borewell in Janjgir-Champa rescue operation underway

Chhattisgarh: 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 11 साल का बच्चा, आठ घंटे से जारी है बचाव कार्य

Fri, 10 Jun 2022 11:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 10 Jun 2022 11:11 PM IST
सार

बच्चे के पिता लाला राम साहू ने बताया कि यह बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जो उन्होंने अपने घर के पीछे बने खेत में खुदवाया था। हालांकि, पानी नहीं निकलने पर उसे खुला ही छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh 11-year-old boy falls into borewell in Janjgir-Champa rescue operation underway
छत्तीसगढ़ में बोरवेल में गिरा बच्चा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के जांजगीर-चंपा जिले में 11 साल का बच्चा 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह हादसा शुक्रवार (10 जून) को दोपहर दो बजे हुआ। करीब आठ घंटे से बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

जांजगीर-चंपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का नाम राहुल साहू है। वह अपने घर के पीछे बने बोरवेल में गिर गया। यह हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं, शाम चार बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन

परिजनों को इस तरह मिली जानकारी

बताया जा रहा है कि परिजनों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी जानकारी दी गई। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, जो बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के पिता ने दी यह जानकारी

बच्चे के पिता लाला राम साहू ने बताया कि यह बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जो उन्होंने अपने घर के पीछे बने खेत में खुदवाया था। हालांकि, पानी नहीं निकलने पर उसे खुला ही छोड़ दिया गया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को बचाने के लए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed