फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 11-Year-Old Boy Falls Into Borewell In Janjgir-Champa Rescue operation continues for 24 hours

Chhattisgarh: 24 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका बोरवेल में गिरा बच्चा, खोदा जा रहा एक और गड्ढा

Sat, 11 Jun 2022 03:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jun 2022 03:23 PM IST
सार

जांजगीर-चंपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का नाम राहुल साहू है। वह अपने घर के पीछे बने बोरवेल में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: 11-Year-Old Boy Falls Into Borewell In Janjgir-Champa  Rescue operation continues for 24 hours
बोरवेल में गिरा बच्चे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे को 24 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उसे बाहर निकालने के लिए बोरवेल से कुछ दूरी पर एक समांतर गड्ढा खोदा जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया अभी तक लगभग 50 फुट का गड्ढा किया जा चुका है तथा इस कार्य में अभी पांच से छह घंटों का समय और लग सकता है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
जांजगीर-चंपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का नाम राहुल साहू है। वह अपने घर के पीछे बने बोरवेल में गिर गया। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं, शाम चार बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को इस तरह मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि परिजनों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी जानकारी दी गई। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, जो बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। 


बच्चे के पिता ने दी यह जानकारी
बच्चे के पिता लाला राम साहू ने बताया कि यह बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जो उन्होंने अपने घर के पीछे बने खेत में खुदवाया था। हालांकि, पानी नहीं निकलने पर उसे खुला ही छोड़ दिया गया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को बचाने के लए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed