फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh 10 Year Old Boy Brutally Attacked By Stray Dog In Korba

Chhattisgarh में बच्चे पर कुत्ते का हमला: पैर-पीठ-हाथ से नोचा मांस, चीख सुनकर पहुंची मां ने बचाया

Tue, 04 Oct 2022 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Oct 2022 06:39 PM IST
सार

बच्चे की मां प्रमिला ने घर के बाहर ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। अगर वह सही समय पर पहुंच कर कुत्ते से उसे नहीं बचाती तो वह बच्चे को मार ही देता। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh 10 Year Old Boy Brutally Attacked By Stray Dog In Korba
कुत्ते के हमले से घायल बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को एक बार फिर आवारा कुत्ते 10 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर उसके हाथ, पैर और पीठ से मांस नोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर मां पहुंची तो कुत्ता बच्चे को घसीट कर ले जा रहा था। यह देखकर वह कुत्ते से भिड़ गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन



सामान लेने के लिए भेजा था बच्चे को
जानकारी के मुताबिक, कोरबा तानाखार गांव निवासी कीर्ति एक दुकान में काम करता है। वह रोज की तरह दुकान गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी प्रमिला और 10 साल का बेटा आयुष थे। प्रमिला ने बताया कि उसने आयुष को घर से कुछ दूरी पर कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। वहां से लौटते समय घर के पास ही आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर प्रमिला बाहर भागी तो देखा कि कुत्ते ने आयुष को कई जगह से काट लिया और घसीट कर ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्थर मारकर किसी तरह बच्चे को बचाया
यह देखकर वह डर गईं और पहले उसने खुद छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन जब कुत्ते ने नहीं छोड़ा तो उसने पत्थर मारे। किसी तरह उसने आयुष को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और बच्चे को लेकर घर के अंदर भागी। इसके बाद पति को इसकी जानकारी दी। फिर आयुष को प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए ओर भर्ती कराया। आयुष के शरीर, पैर, हाथ और पीठ पर कुत्ते के काटने के गहरे निशान हैं। प्रमिला ने बताया कि कुत्ता कहां से आया और कब आया उसे पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन

तीन माह पहले दो साल की बच्ची को उठा ले गए थे कुत्ते
कोरबा में ही करीब तीन माह पहले 2 साल की बच्ची को कुत्ते उठाकर ले गए थे और उसे बुरी तरह से काटा था। बांकीमोंगरा क्षेत्र में SECL कर्मचारी की बेटी वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। अंदर उसकी मां सीमा किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान वंशिका के चीखने और रोने की आवाज सुनकर बाहर दौड़ी। दो आवारा कुत्ते उनकी बच्ची को काट रहे थे। इस पर उसने डंडे और पत्थर से मारकर कुत्तों को भगाया और बच्ची की जान बचाई। बच्ची के शरीर पर 150 से ज्यादा घाव आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed