फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhatisgarh politics: Congress MLAs returns to Chhatisgarh from delhi today hindi news 

हफ्ते भर के भूले घर लौटे: कांग्रेस विधायकों की 'निजी यात्रा' समाप्त, कटाया वापसी का टिकट और हुए छत्तीसगढ़ की फ्लाइट पर सवार

Tue, 05 Oct 2021 09:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Oct 2021 09:05 AM IST
सार

करीब दो दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे थे। ऐसे में कायस लगाए जा रहे थे कि वे आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Chhatisgarh politics: Congress MLAs returns to Chhatisgarh from delhi today hindi news 
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

करीब एक सप्ताह तक दिल्ली में रहने के बाद छत्तीसगढ़ के करीब दो दर्जन कांग्रेस विधायकों ने वापसी का टिकट कटवा लिया है। वे सभी एक ही फ्लाइट पर सवार होकर रायपुर लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि मोर्चाबंदी करने गए विधायकों को कांग्रेस आलाकमान ने मिलने का समय ही नहीं दिया, ऐसे में अब उन्हें वापस होना पड़ रहा है। हालांकि, विधायकों में से कोई यह बात मानने को तैयार नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में विधायकों का दिल्ली प्रस्थान राजनीति से प्रेरित चाल थी। सभी एक सुर में कह रहे हैं कि वे सभी अपने-अपने निजी काम से दिल्ली पहुंचे थे। काम होने के बाद वापस लौट रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने भी बताया था विधायकों की निजी यात्रा 
कांग्रेस विधायकों के एक साथ दिल्ली कूच ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चाबंदी कर सकते हैं। लेकिन भूपेश बघेल इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि विधायक अपने निजी काम से दिल्ली गए हैं। उन्होंने इसे निजी यात्रा कहा था। कई विधायकों का भी यही कहना है कि हम सभी का काम पूरा हो चुका है, अब सभी वापस लौट रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के बाद लगाए जा रहे थे उठापटक के कयास 
कांग्रेस में पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कुर्सी को लेकर हो रहा संघर्ष जगजाहिर हो चुका है। छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल के खिलाफ उनकी ही सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव मोर्चा खोले हुए हैं। कुर्सी की लड़ाई का मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है। हालांकि, हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में पंजाब जैसे हालात नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed