{"_id":"5be18f21bdec2269b4445dc4","slug":"chhatisgarh-assembly-election-2018-guru-baladas-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा को करारा झटका, गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा को करारा झटका, गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज सतनामी समाज के गुरु बालदास भाजपा को अलविदा कहते हुए अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गुरु बालदास के बेटे खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा से निराशा हाथ लगने के बाद गुरु बालदास अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। सतनामी समाज में गुरु बालदास के काफी अनुयायी हैं। ऐसे में ये नया घटनाक्रम भाजपा के लिए खासी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
बता दें कि 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली थी। 10 एससी आरक्षित सीट में से 9 पर भाजपा की जीत हुई थी। 2013 में बालदास ने भाजपा के लिए प्रचार किया था। इसके लिए सीएम ने बालदास को हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
गुरु बालादास का कांग्रेस में आना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर गुरु बालदास की अच्छी पकड़ है। ऐसे में यहां भाजपा का रास्ता और मुश्किल हो सकता है। छत्तीसगढ़ में पहले दौर की वोटिंग 12 नवंबर को है।