फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Charan paduka will be distributed to more than 54 thousand women collectors of Bijapur district

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के 54 हजार से अधिक महिला संग्राहकों को चरण पादुका की जाएगी वितरित

Thu, 03 Jul 2025 01:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Jul 2025 01:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से चरण पादुका वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत बीजापुर जिले के 54 हजार 330 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
Charan paduka will be distributed to more than 54 thousand women collectors of Bijapur district
बीजापुर जिले के महिला संग्राहकों को चरण पादुका की जाएगी वितरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से चरण पादुका वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत बीजापुर जिले के 54 हजार 330 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में चरण पादुका योजना संचालित की जा रही है। योजना की शुरुआत 21 जून 2025 को नवोदय विद्यालय बीजापुर में की गई, जहां धनोरा और संतोषपुर की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 15-15 महिला संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की गई।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना की पहल तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार में यह योजना बंद कर दी गई थी जिसे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में पुनः प्रारंभ किया गया है। जिससे उन्हें जंगलों में कार्य करते समय उनके पैरों को सुरक्षा मिल सके। राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण और वनों में कार्यरत महिला श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed