फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chaos over the route of Durga idol immersion just a few kilometres from the Chhattisgarh border in Balrampur R

Balrampur Ramanujganj: छत्तीसगढ़ सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर बवाल

Sun, 13 Oct 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Oct 2024 08:03 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर हुए विवाद आज देखते देखते हिंसक झड़प के रूप में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन
Chaos over the route of Durga idol immersion just a few kilometres from the Chhattisgarh border in Balrampur R
मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ सीमा से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के रास्ते को लेकर हुए विवाद आज देखते देखते हिंसक झड़प के रूप में तब्दील हो गया पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच हुए बवाल में एक ग्रामीण की  दोनों पैर टूट गई वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों घायलों को रामानुजगंज के एक निजी चिकित्सालय मिलाया लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है घटना के बाद पुलिस के द्वारा गांव में धारा 144 लगा दी गई है एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की दो वाहने भी पलट दी। पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच की झड़प में डीएसपी भी घायल हो गए जिनके सिर पर गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन


भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन दशहरा के दिन होना था परंतु जिस रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करते आ रहे थे उस रास्ते से प्रशासन के द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया जाने से रोका गया एवं ग्रामीण उसी रास्ते से दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पर अड़े थे इसके बाद तनाव बढ़ता गया एवं बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची एवं बेरीगेटस  लगा दिए गए। जिसके बाद बेरिगेट्स को तोड़ने का प्रयास ग्रामीणों के द्वारा किया जाने लगा जिसके बाद लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले  छोड़ दिए गए जिससे भगदड़ की स्थिति मच गई घटना में एक ग्रामीण के दोनों पैर टूट गए वहीं दूसरे ग्रामीण के पैर में गोली लगी दोनों को रामानुजगंज के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया है।
विज्ञापन


घायलों को देखने पहुंची मेदिनीनगर की महापौर
रामानुजगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती दोनों घायलों को देखने झारखंड के मेदिनीनगर की महापौर अरुण आनंद शंकर पहुंची जिन्होंने घायलों एवं उनके स्वजनों से मुलाकात की एवं घटना के संबंध में  जानकारी ली उन्होंने कहा कि परिवार को उचित इलाज और न्याय का भी आश्वासन दिया उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की उन्होंने कहा कि झारखंड प्रशासन ने लोगों के बीच वैमनस्यता फैलाने के लिए बहुत घृणित कार्य किया है हम इसकी आवाज दूर तक उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed