फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chandrashekhar Kumar Additional Secretary to Government of India reached Jashpur

Jashpur: भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार का दौरा, केंद्र की योजनाओं की ली जानकारी

Wed, 27 Dec 2023 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

शिविर का निरीक्षण करने दिल्ली से आये भारत सरकार के सचिव चंद्रशेखर ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और केंद्र की सभी योजनाओं का ग्राम पंचायत में किये जा रहे क्रियान्वयन की जानकारी ली।

विज्ञापन
Chandrashekhar Kumar Additional Secretary to Government of India reached Jashpur
भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन केंद्र सरकार की मोदी गारंटी को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को पंचायत स्तर तक लेकर जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के बेमताटोली पंचायत की संकल्प यात्रा में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव चंद्रशेखर कुमार पहुंचे और शिविर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

शिविर का निरीक्षण करने दिल्ली से आये भारत सरकार के सचिव चंद्रशेखर ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और केंद्र की सभी योजनाओं का ग्राम पंचायत में किये जा रहे क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर और जिला पंचायत सीईओ संवित मिश्रा ने इस दौरान उज्ज्वला गैस के हितग्राहियों, किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को कार्ड देकर योजना का लाभ दिलाया। 

विज्ञापन


पटवारी हरीश सिंह को भूमि संसाधन विभाग की ओर से डिजिटल इंडिया भूमि आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत 99% से ज्यादा कार्य करने पर मुख्य अतिथि के हाथों अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेमताटोली पंचायत में संकल्प यात्रा शिविर में जिला भाजपा महामंत्री भरत सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,अमन शर्मा,दीपक शर्मा, एसडीएम श्यामा पटेल,डिप्टी कलेक्टर ओंकार यादव,तहसीलदार मुकदेव यादव, जनपद सीईओ कुनकुरी, सरपंच लकड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed