{"_id":"68281714cac32a183a06c375","slug":"chances-of-strong-storm-and-rain-in-chhattisgarh-today-know-how-the-weather-will-be-for-the-next-five-days-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
Sat, 17 May 2025 10:27 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 17 May 2025 10:27 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शाम के समय मौसम बदलते ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शाम के समय मौसम बदलते ही तेज हवाएं चल रही है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर में आज सुबह के समय बादल छाए रहे। बीते रात में गरज चमक के साथ हवाएं और बूँदाबाँदी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में गरज चमक के साथ हवा चलने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23. 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।