फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh today, Meteorological Department gave this warning

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Thu, 29 May 2025 09:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 29 May 2025 09:19 AM IST
सार

CG Weather News: दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 
 

विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh today, Meteorological Department gave this warning
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है। कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के लिए परिस्थतियां अनुकूल है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकांश हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही राजधानी रायपुर में आज सुबह से धूप निकली हुई है। शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed