फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh, day mercury will drop

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, लुढ़केगा दिन का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Thu, 20 Mar 2025 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।

विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh, day mercury will drop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने का संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 
विज्ञापन


मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज चमक होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम की यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका ओड़ीसा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है।


बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर और बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed