फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of rain with lightning in these dinosaurs of Chhattisgarh

Weather News: छत्तीसगढ़ के इन भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, रायपुर में बूंदाबांद, जानें IMD का अलर्ट

Sun, 08 Dec 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Chances of rain with lightning in these dinosaurs of Chhattisgarh
Chhattisgarh weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 120 नाट गति की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक दूरी का के रूप में है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5. 8 किलोमीटर ऊपर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दो दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके दो दिनों बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस व्हिच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 8 दिसंबर को रायपुर में आकाश सामान्य मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गृह चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 


प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed