{"_id":"67b80ce67ad9ca69dc05e719","slug":"chances-of-rain-in-southern-parts-of-chhattisgarh-clouds-will-remain-mercury-will-fall-in-two-days-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, दो दिनों में लुढ़केगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, दो दिनों में लुढ़केगा पारा
Fri, 21 Feb 2025 11:22 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश के एक दो हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वही आज शुक्रवार को उत्तर और पूर्व भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड लौट सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
मौसम एक्सपेक्ट के अनुसार, 20 फरवरी को उत्तर पूर्वी और छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर गलत चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं 21 और 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश और आकाश मेघमय रहने की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में दिन में तेज धूप पड़ने वाली मौसम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब ठंड भी लगने लगेगी।