फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of rain in Chhattisgarh after two days

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद बारिश के आसार, इन भागों में पड़ेंगी बौछारें, लगातार चढ़ रहा पारा

Sun, 06 Oct 2024 10:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Oct 2024 10:25 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की सक्रियता सामान्य से कम है। बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। इस बीच आज रविवार को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Chances of rain in Chhattisgarh after two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की सक्रियता सामान्य से कम है। बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। इस बीच आज रविवार को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में मानसून की फिर से वापसी हो रही है। इसके वजह से भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। साथ ही बारिश की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। दो दिनों बाद यानी आठ अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ हल्की मध्य बारिश होने की संभावना है। विभाग में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वही रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तर अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में वापस चला गया है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तर भागों और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर के बीच दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बदल के साथ धूप निकली हुई है। वहीं आज प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 


शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में 35.3, बिलासपुर-जगदलपुर में 34.6, दुर्ग में 33.4 राजनांदगांव में 35.5 अंबिकापुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed