फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of heavy rain in Chhattisgarh today, weather department issued alert in 24 districts

CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश के आसार, 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल

Thu, 10 Jul 2025 09:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Jul 2025 09:55 AM IST
सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी तंत्र सक्रिय है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। आज गुरुवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना है। आगामी छह दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Chances of heavy rain in Chhattisgarh today, weather department issued alert in 24 districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी तंत्र सक्रिय है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। आज गुरुवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना है। आगामी छह दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। मानसूनी तंत्र सक्रिय होने से भारी बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। कहीं-कही बाढ़ से लोगों का आवागमन ठप हो गया है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में येलो अलर्ट
प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, कांकेर और बीजापुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रायगढ़, जांजगीर चांपा, गरियाबंद, कोरबा, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, राजनंदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed