फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chance of heavy thunderstorm and rain, day temperature reached close to 44 degrees in Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज अंधड़-बारिश के आसार, दिन का पारा पहुंचा 44 डिग्री के करीब

Sun, 27 Apr 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 27 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Chance of heavy thunderstorm and rain, day temperature reached close to 44 degrees in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। आज से अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में तेज अंधड़ और गरज चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश भी होगी। 
विज्ञापन


मौसम बदलने से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान एक दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के बाद दिन का पारा चार डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 26 से 29 तारीख तक कुछ जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और एक दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलाने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी शाम के समय बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह स्थित पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है। इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। द्रोणिका तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक रायलसीमा और तमिलनाडु होयते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी पर बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 


बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बूँदाबाँदी हुई है। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ गरज-चमक हुई है। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed