फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC Prelims 2023 results declared: Category wise cutoff numbers also released on lines of UPSC

सीजीपीएससी प्रिलिम्स 2023 के परिणाम घोषित: यूपीएससी की तर्ज पर वर्गवार कटऑफ नंबर भी जारी

Fri, 22 Mar 2024 04:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 04:30 PM IST
सार

CGPSC Prelims 2023 results declared: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम के साथ ही वर्गवार और उप वर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किये गये हैं।

विज्ञापन
CGPSC Prelims 2023 results declared: Category wise cutoff numbers also released on lines of UPSC
सीजीपीएससी ऑफिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CGPSC Prelims 2023 results declared: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम के साथ ही वर्गवार और उप वर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किये गये हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 3597 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पद जारी हुए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किये थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। छत्तीसगढ़ के युवा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उप वर्गवार कटऑफ अंक जारी करने की  मांग करते रहे हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने युवा प्रतिभागियों की मांग के मुताबिक इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिये हैं। 
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed