{"_id":"658c0fc16ea280eb1a0881a8","slug":"cgpcs-students-have-demanded-investigation-into-irregularities-in-recruitment-examination-congress-governmen-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPCS: सरकार बदलते ही छात्रों में जगी उम्मीद की किरण, भूपेश राज में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPCS: सरकार बदलते ही छात्रों में जगी उम्मीद की किरण, भूपेश राज में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग
Wed, 27 Dec 2023 05:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:22 PM IST
सार
CGPCS: राज्य में सरकार में बदलाव के बाद भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता को जांच को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPCS: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इनमें से कई भर्त्ती परीक्षाओं में अनियमितता भी हुई। राज्य में सरकार में बदलाव के बाद भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता को जांच को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है। अभ्यर्थियों ने कांग्रेस सरकार में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार में कई विभागों में भर्ती निकाली गई थी। पीएससी जैसे परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हुई थी, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी भविष्य को लेकर चिंतित हो गए थे। उन्होंने जांच की मांग को लेकर कई बार आवाज भी उठाएं। राज्य सरकार में बदलाव के बाद छात्रों में उम्मीद की किरण जग गई है।
विज्ञापन
बता दें कि 150 से अधिक चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के इंतजार में घर बैठे हैं। वहीं छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम साय से सीबीआई जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन